श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 9.10.12

नवम स्कन्ध · अध्याय 10 · अथ दशमोऽध्यायः

दग्ध्वाऽऽत्मकृत्यहतकृत्यमहन् कबन्धं

सख्यं विधाय कपिभिर्दयितागतिं तैः।

बुद‍्ध्वाथ वालिनि हते प्लवगेन्द्रसैन्यै-

र्वेलामगात् स मनुजोऽजभवार्चिताङ्‌घ्रिः॥ १२

dagdhvā''tmakṛtyahatakṛtyamahan kabandhaṃ

sakhyaṃ vidhāya kapibhirdayitāgatiṃ taiḥ|

buddhvātha vālini hate plavagendrasainyai-

rvelāmagāt sa manujo'jabhavārcitāṅghriḥ|| 12

अर्थ

इसके बाद भगवान्‌ने उस जटायुका दाह-संस्कार किया, जिसके सारे कर्मबन्धन भगवत्सेवारूप कर्मसे पहले ही भस्म हो चुके थे। फिर भगवान्‌ने कबन्धका संहार किया और इसके अनन्तर सुग्रीव आदि वानरोंसे मित्रता करके वालिका वध किया, तदनन्तर वानरोंके द्वारा अपनी प्राणप्रियाका पता लगवाया। ब्रह्मा और शंकर जिनके चरणोंकी वन्दना करते हैं वे भगवान् श्रीराम मनुष्यकी-सी लीला करते हुए बंदरोंकी सेनाके साथ समुद्रतटपर पहुँचे॥ १२॥✎ 2048

इस श्लोक और इसके अर्थमें की गयी शुद्धियाँ (1)
  • #2048 यूनिकोड-रूप (अक्षर वही): डि़ → ड़ि

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें