॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 6.1.59
ददर्श कामिनं कञ्चिच्छूद्रं सह भुजिष्यया।✎ 1069
पीत्वा च मधु मैरेयं मदाघूर्णितनेत्रया॥ ५९
dadarśa kāminaṃ kañcicchūdraṃ saha bhujiṣyayā|
pītvā ca madhu maireyaṃ madāghūrṇitanetrayā|| 59
अर्थ
लौटते समय इसने देखा कि एक भ्रष्ट शूद्र, जो बहुत कामी और निर्लज्ज है, शराब पीकर किसी वेश्याके साथ विहार कर रहा है। वेश्या भी शराब पीकर मतवाली हो रही है। नशेके कारण उसकी आँखें नाच रही हैं, वह अर्द्धनग्न अवस्थामें हो रही है। वह शूद्र उस वेश्याके साथ कभी गाता, कभी हँसता और कभी तरह-तरहकी चेष्टाएँ करके उसे प्रसन्न करता है॥ ५९-६०॥