श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.50

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

योऽस्योत्प्रेक्षक आदिमध्यनिधने योऽव्यक्तजीवेश्‍वरो

यः सृष्ट्वेदमनुप्रविश्य ऋषिणा चक्रे पुरः शास्ति ताः।

यं संपद्य जहात्यजामनुशयी सुप्तः कुलायं यथा

तं कैवल्यनिरस्तयोनिमभयं ध्यायेदजस्रं हरिम्॥ ५०

yo'syotprekṣaka ādimadhyanidhane yo'vyaktajīveśvaro

yaḥ sṛṣṭvedamanupraviśya ṛṣiṇā cakre puraḥ śāsti tāḥ|

yaṃ saṃpadya jahātyajāmanuśayī suptaḥ kulāyaṃ yathā

taṃ kaivalyanirastayonimabhayaṃ dhyāyedajasraṃ harim|| 50

अर्थ

परीक्षित्! भगवान् ही इस विश्‍वका संकल्प करते हैं तथा उसके आदि, मध्य और अन्तमें स्थित रहते हैं। वे प्रकृति और जीव दोनोंके स्वामी हैं। उन्होंने ही इसकी सृष्टि करके जीवके साथ इसमें प्रवेश किया है और शरीरोंका निर्माण करके वे ही उनका नियन्त्रण करते हैं। जैसे गाढ़ निद्रा—सुषुप्तिमें म‌ग्‍न पुरुष अपने शरीरका अनुसन्धान छोड़ देता है, वैसे ही भगवान्‌को पाकर यह जीव मायासे मुक्त हो जाता है। भगवान् ऐसे विशुद्ध, केवल चिन्मात्र तत्त्व हैं कि उनमें जगत‍्के कारण माया अथवा प्रकृतिका रत्तीभर भी अस्तित्व नहीं है। वे ही वास्तवमें अभय-स्थान हैं। उनका चिन्तन निरन्तर करते रहना चाहिये॥ ५०॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां दशमस्कन्धे
उत्तरार्धे नारदनारायणसंवादे वेदस्तुतिर्नाम
सप्ताशीतितमोऽध्यायः॥ ८७॥

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें