श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.35

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

भुवि पुरुपुण्यतीर्थसदनान्यृषयो विमदा-

स्त उत भवत्पदाम्बुजहृदोऽघभिदङ्‌घ्रिजलाः।

दधति सकृन्मनस्त्वयि य आत्मनि नित्यसुखे

न पुनरुपासते पुरुषसारहरावसथान्॥ ३५

bhuvi purupuṇyatīrthasadanānyṛṣayo vimadā-

sta uta bhavatpadāmbujahṛdo'ghabhidaṅghrijalāḥ|

dadhati sakṛnmanastvayi ya ātmani nityasukhe

na punarupāsate puruṣasāraharāvasathān|| 35

अर्थ

भगवन्! जो ऐश्‍वर्य, लक्ष्मी, विद्या, जाति, तपस्या आदिके घमंडसे रहित हैं, वे संतपुरुष इस पृथ्वीतलपर परम पवित्र और सबको पवित्र करनेवाले पुण्यमय सच्चे तीर्थस्थान हैं। क्योंकि उनके हृदयमें आपके चरणारविन्द सर्वदा विराजमान रहते हैं और यही कारण है कि उन संत पुरुषोंका चरणामृत समस्त पापों और तापोंको सदाके लिये नष्ट कर देनेवाला है। भगवन्! आप नित्य-आनन्दस्वरूप आत्मा ही हैं। जो एक बार भी आपको अपना मन समर्पित कर देते हैं—आपमें मन लगा देते हैं—वे उन देह-गेहोंमें कभी नहीं फँसते जो जीवके विवेक, वैराग्य, धैर्य, क्षमा और शान्ति आदि गुणोंका नाश करनेवाले हैं। वे तो बस, आपमें ही रम जाते हैं*॥ ३५॥

टिप्पणियाँ

  1. *

    मुंचन्‍नंगतदंगसंगमनिशं त्वामेव संचिन्तयन्

    सन्तः सन्ति यतो यतो गतमदास्तानाश्रमानावसन्।

    नित्यं तन्मुखपंकजाद्विगलितत्वत्पुण्यगाथामृत-

    स्रोतःसम्‍प्लवसंप्लुतो नरहरे न स्यामहं देहभृत्॥ २२॥

    मैं शरीर और उसके सम्बन्धियोंकी आसक्ति छोड़कर रात-दिन आपका ही चिन्तन करूँगा और जहाँ-जहाँ निरभिमान सन्त निवास करते हैं, उन्हीं-उन्हीं आश्रमोंमें रहूँगा। उन सत्पुरुषोंके मुख-कमलसे निःसृत आपकी पुण्यमयी कथा-सुधाकी नदियोंकी धारामें प्रतिदिन स्नान करूँगा और नृसिंह! फिर मैं कभी देहके बन्धनमें नहीं पड़ूँगा।

    (मुद्रित पृष्ठ 682)

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें