श्रीमद्भागवत महापुराणगीताप्रेस, गोरखपुर — मुखपृष्ठ
⌕

॥ श्रीहरिः ॥

श्लोक 10.87.19

दशम स्कन्ध · अध्याय 87 · अथ सप्ताशीतितमोऽध्यायः

स्वकृतविचित्रयोनिषु विशन्‍निव हेतुतया

तरतमतश्‍चकास्स्यनलवत् स्वकृतानुकृतिः।

अथ वितथास्वमूष्ववितथं तव धाम समं

विरजधियोऽन्वयन्त्यभिविपण्यव एकरसम्॥ १९

svakṛtavicitrayoniṣu viśanniva hetutayā

taratamataścakāssyanalavat svakṛtānukṛtiḥ|

atha vitathāsvamūṣvavitathaṃ tava dhāma samaṃ

virajadhiyo'nvayantyabhivipaṇyava ekarasam|| 19

अर्थ

भगवन्! आपने ही देवता, मनुष्य और पशु-पक्षी आदि योनियाँ बनायी हैं। सदा-सर्वत्र सब रूपोंमें आप हैं ही, इसलिये कारणरूपसे प्रवेश न करनेपर भी आप ऐसे जान पड़ते हैं, मानो उसमें प्रविष्ट हुए हों। साथ ही विभिन्‍न आकृतियोंका अनुकरण करके कहीं उत्तम, तो कहीं अधमरूपसे प्रतीत होते हैं, जैसे आग छोटी-बड़ी लकड़ियों और कर्मोंके अनुसार प्रचुर अथवा अल्प परिमाणमें या उत्तम-अधमरूपमें प्रतीत होती है। इसलिये संत पुरुष लौकिक-पारलौकिक कर्मोंकी दूकानदारीसे, उनके फलोंसे विरक्त हो जाते हैं और अपनी निर्मल बुद्धिसे सत्य-असत्य, आत्मा-अनात्माको पहचानकर जगत‍्के झूठे रूपोंमें नहीं फँसते; आपके सर्वत्र एकरस, समभावसे स्थित सत्यस्वरूपका साक्षात्कार करते हैं†॥ १९॥

टिप्पणियाँ

  1. †

    स्वनिर्मितेषु कार्येषु तारतम्यविवर्जितम्।

    सर्वानुस्यूतसन्मात्रं भगवन्तं भजामहे ॥ ६॥

    अपने द्वारा निर्मित सम्पूर्ण कार्योंमें जो न्यूनाधिक श्रेष्ठ-कनिष्ठके भावसे रहित एवं सबमें भरपूर हैं, इस रूपमें अनुभवमें आनेवाली निर्विशेष सत्ताके रूपमें स्थित हैं, उन भगवान्‌का हम भजन करते हैं ॥ ६॥

     

    (मुद्रित पृष्ठ 673)

पढ़नेकी विधि

अक्षरका आकार
सामान्य
अध्यायमें क्या दिखे
रोमन लिप्यन्तरण (IAST)
पंक्तियोंके बीच
रंग
सहायता

ये विकल्प केवल इसी ब्राउज़रमें रहते हैं; कहीं भेजे नहीं जाते। कुंजियाँ: ?

↑ ↓ चुनें · Enter खोलें · Esc बन्द

कुंजियाँ

←→
पिछला या अगला पृष्ठ (श्लोक, या अध्याय)
/
खोज
CtrlK
किसी अध्याय या श्लोकपर सीधे जाएँ (Mac: ⌘ K)
AltA
पढ़नेकी विधि
?
यह सूची
Esc
खुली सूची बन्द करें