॥ श्रीहरिः ॥
श्लोक 10.2.1
अथ द्वितीयोऽध्यायः
भगवान्का गर्भ-प्रवेश और देवताओंद्वारा गर्भ-स्तुति
श्रीशुक उवाच
प्रलम्बबकचाणूरतृणावर्तमहाशनैः२ ।
मुष्टिकारिष्टद्विविदपूतनाकेशिधेनुकैः ॥ १
pralambabakacāṇūratṛṇāvartamahāśanaiḥ |
muṣṭikāriṣṭadvividapūtanākeśidhenukaiḥ || 1
अर्थ
श्रीशुकदेवजी कहते हैं—परीक्षित्! कंस एक तो स्वयं बड़ा बली था और दूसरे, मगधनरेश जरासन्धकी उसे बहुत बड़ी सहायता प्राप्त थी। तीसरे, उसके साथी थे—प्रलम्बासुर, बकासुर, चाणूर, तृणावर्त, अघासुर, मुष्टिक, अरिष्टासुर, द्विविद, पूतना, केशी और धेनुक। तथा बाणासुर और भौमासुर आदि बहुत-से दैत्य राजा उसके सहायक थे। इनको साथ लेकर वह यदुवंशियोंको नष्ट करने लगा॥ १-२॥
टिप्पणियाँ
- २
हासुरैः।